मुंबई: मुंबई में मॉनसून ने इस बार 15 दिन पहले पहले ही दस्तक दे दी है। मॉनसून का आगाज इतना जबरदस्त हुआ कि मुंबईकरों की हालत खराब हो गई।मौसम विभाग के अनुसार, इससे पहले 1956, 1962 और 1971 में 29 मई को मॉनसून ने दस्तक दी थी। यानी इस बार आए मॉनसून ने अब तक के सारे रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए। बताया जा रहा है कि 108 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है।
मौसम वैज्ञानिक/निदेशक शुभांगी भूटे ने बताया कि सोमवार को मुंबई, पुणे और मराठवाड़ा के उस्मानाबाद तक मॉनसून आ गया है। मौसम विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि मुंबई में मॉनसून के इतने जल्दी पहुंचने के दो कारण हैं। एक है मजबूत क्रॉस इक्वेटोरियल फ्लो जो सोमालिया के पास से उठकर भारतीय उपमहाद्वीप की ओर आता है। दूसरा कारण है पूर्वी अरब सागर में बना चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन)। इसके साथ-साथ जूलियन मेडन ऑसीलेशन ( MJO) का अनुकूल चरण भी चल रहा है। दोनों ने मिलकर वातावरण में संवहन (कन्वेक्शन) को बढ़ा दिया। इसका सीधा असर मॉनसून की गति पर पड़ा और वह तेज़ी से उत्तर की ओर बढ़ा।
मुंबई में मॉनसून ने 108 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
By janadeshtimes.com / Updated:
No Comments
Leave a Reply Cancel reply
You must be logged in to post a comment.